बिहार में इन दिनों मौसम का सितम काफी बढ़ गया है। यहां ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस समय अधिकतर इलाकों में ठंड और कोहरे की चादर बिछी हुई है, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
बिहार की राजधानी पटना समेत विभिन्न हिस्सों में सोमवार को सुबह हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई गई है। खासतौर पर हिमालय की तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छा सकता है।
बिहार में इन दिनों मौसम का मिजाज बड़े ही अजीबो-गरीब तरीके से बदल रहा है। एक पल तो हल्की ठंड और कोहरे का सामना करना पड़ता है, तो दूसरे पल तेज धूप से गर्मी का एहसास होने लगता है।